Sunday, October 4, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : रानीपुरा में पांच मंजिला मकान भरभरा कर गिरा, मलबे...

Indore News : रानीपुरा में पांच मंजिला मकान भरभरा कर गिरा, मलबे में फंसे अनगिनत लोग, रेस्क्यू जारी….

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर (मध्य क्षेत्र)। रानीपुरा इलाके के कोष्टी मोहल्ला, वार्ड 60 में रात लगभग 9:45 बजे एक पांच मंजिला मकान अचानक गिर गया। जवाहर मार्ग पार्किंग के पास हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Indore News : जानकारी के अनुसार, मलबे में छह लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी। राहत की बात रही कि हादसे के समय अधिकांश लोग बाहर थे, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और नगर निगम की संयुक्त टीमों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी घायल फिलहाल सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि लगातार बारिश के कारण इमारत में दरारें आ गई थीं, जो हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह और कलेक्टर शिवम वर्मा मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग की हालत पहले से खराब थी और कुछ दिनों से दरारें नजर आ रही थीं, लेकिन इस स्तर की दुर्घटना किसी ने सोची नहीं थी।

मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है, और प्रशासन ने आसपास के अन्य जर्जर भवनों की तत्काल जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here