Gwalior Turtle Smuggling : बाइक सवारों से करोड़ों रुपए कीमत के दुर्लभ कछुए बरामद…

Parivesh
Gwalior Turtle Smuggling

Gwalior Turtle Smuggling : ग्वालियर। ट्रैफिक पुलिस की सख्त चेकिंग के दौरान आज बड़ा खुलासा हुआ, जब भिंड रोड से आ रही एक बाइक को रोकने पर तस्कर थैला छोड़ मौके से फरार हो गए। पुलिस ने जब थैला खोला तो उसमें दुर्लभ इंडियन फ्लैप शेल प्रजाति के विदेशी कछुए मिले, जिनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

Gwalior Turtle Smuggling : जानकारी के मुताबिक, दो बाइक सवार तस्कर कछुओं को थैले में छुपाकर ग्वालियर ला रहे थे। चेकिंग देखकर दोनों मौके से भाग निकले लेकिन कीमती कछुए पुलिस के हाथ लग गए। बरामदगी के बाद ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मामले की सूचना वन विभाग को दी।

READ MORE : Shankar Lalwani Dance Video : मुंबई के मंच पर इंदौर सांसद शंकर लालवानी का ग्लैमरस अंदाज़…वीडियो हो रहा जमकर वायरल

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर कछुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्करों की तलाश जारी है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *