bike accident : ग्वालियर में बाइक हादसा : नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर; राहगीरों ने मदद के बजाय बनाई वीडियो

bike accident : ग्वालियर : ग्वालियर में दो नाबालिग युवकों की बाइक सिमको तिराहे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 17 वर्षीय कृष्णा कुशवाह की रास्ते में मौत हो गई और उसका दोस्त मानसिंह गंभीर रूप से घायल है।

bike accident : हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दोनों घायल युवक सड़क पर तड़पते हुए और खून बहता दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वहां मौजूद लोग उनकी मदद करने की बजाय वीडियो बनाने में लगे रहे। कुछ राहगीरों ने बाद में दोनों को अपनी गाड़ी से हजीरा सिविल अस्पताल पहुँचाया, लेकिन सही इलाज न मिलने के कारण उन्हें जयारोग अस्पताल ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहाँ कृष्णा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि कृष्णा हाल ही में अपने पिता से मिली बाइक पर अपने दोस्त मानसिंह के साथ गोले का मंदिर जा रहा था, तभी बाइक अनबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई।

पुलिस ने कृष्णा की मौत पर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में पुलिस की समय पर मौजूदगी न होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories