Reva News: रीवा : महिला पुलिस अधिकारी से अभद्रता के मामले में हाई कमान से मिली फटकार के बाद पूर्व विधायक ने वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर मांगी माफी, बोले महिला अधिकारी मेरी छोटी बहन जैसी

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News: महिला अधिकारी से अभद्रता के मामले में भाजपा नेता और पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी ने हाई कमान से मिली फटकार के बाद आखिरकार वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। अपने डेढ़ मिनट के वीडियो में केपी त्रिपाठी ने तीन बार जिक्र किया कि मैंने महिला सीएसपी को लेकर हल्के शब्दों का प्रयोग किया है। इसके साथ ही अपने बर्ताव पर खेद जताते हुए उन्होंने माफी मांगी।

Reva News: पूर्व विधायक का यह माफी नामा उस वक्त सामने आया है। जब विधायक की इस वीडियो को लेकर भाजपा की जमकर किरकिरी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस हमलावर है। हालांकि भाजपा नेता केपी त्रिपाठी ने कहा कि मैंने यह कदम एक पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए उठाया था और मेरा उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था। वो मेरी छोटी बहन की तरह है।

 

Reva News: 25 तारीख की देर रात थाने में हुए हंगामा के बाद पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी और । भाजपा नेता और पूर्व विधायक ने सीएसपी रितु उपाध्याय को फटकार लगाते हुए उन्हें नजरों के सामने से हट जाने के लिए कहा। उन्होंने चोरहटा थाने में खड़े होकर गुस्से से भरकर थाना प्रभारी से कहा कि सीएसपी को मेरी नजरों से दूर हटा ले जाओ।

 

Reva News: पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होंने महिला सीएसपी को फटकारते हुए असंवेदनशील औरत कहा। जिसके बाद सीएसपी रितु उपाध्याय ने गुस्से में आकर भाजपा नेता को तमीज में रहकर बात करने की हिदायत दी। फिर क्या था पूर्व विधायक के समर्थकों ने सीएसपी रितु उपाध्याय पर धावा बोल दिया।

Reva News: आनन फानन में थाना प्रभारी ने सीएसपी को थाने के मेन गेट से अंदर किया। लेकिन आक्रोशित पूर्व विधायक के समर्थक सीएसपी की तरफ बढ़ने लगे। जिसके बाद बेबस थाना प्रभारी आशीष मिश्रा हाथ जोड़कर सभी से शांत रहने की अपील करने लगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं को दादा दादा कहकर संबोधित कर रहे थे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *