Indore News : बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़: इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते थे चोरी की स्पोर्ट्स बाइक के वीडियो, तीन गिरफ्तार

Indore News : इंदौर : इंदौर से बड़ी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक्टिव एक बाइक चोर गिरोह का खुलासा हुआ है जो महंगी स्पोर्ट्स बाइक्स चोरी कर उनके वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करता था। एरोड्रम थाना पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Indore News : पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 13 लाख रुपये कीमत की 6 महंगी स्पोर्ट्स बाइक बरामद की हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी महंगी लाइफस्टाइल और शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य पहले रैकी करते और फिर टारगेट कर बाइक्स को चुरा लेते थे। बाइक चुराने के बाद वे उन्हें इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर शेयर करते थे जिससे वे खुद को “स्टाइलिश गैंग” के रूप में दिखा सकें।

Indore News : एरोड्रम थाना पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है क्योंकि गिरोह लंबे समय से शहर में सक्रिय था और महंगी बाइकों की चोरी की कई वारदातों में इनकी तलाश की जा रही थी।

 

*

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bhopal News: MP में 90 फीसदी से कम E-Attendance वाले Teacher होंगे Suspend

Bhopal News: भोपाल: मध्य प्रदेश में 90 प्रतिशत से...

Related Articles

Popular Categories