MP News : सिंगरौली में फर्जी दस्तावेज लगाकर रजिस्ट्री का मामला, सासन पुलिस ने दर्ज किया अपराध

VIKASH KHALKHO

सिंगरौली। तहसील सिंगरौली ग्रामीण के ग्राम सिद्धीखुर्द में 60 ढिसमिल जमीन की बिक्री के मामले में फर्जी पावर ऑफ़ अटॉर्नी तैयार करने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार की रिपोर्ट पर सासन चौकी पुलिस ने आरोपी सुमन कुमार सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता संतोष कुमार, पिता रामलाल शाह, उम्र 47 वर्ष, निवासी सैरपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ग्राम सिद्धीखुर्द की जमीन क्रमांक 769/1/3 व 769/2/4 कुल 60 ढिसमिल अपने चाचा भीष्म कुमार शाह से खरीदी थी।

Read News : CG NEWS : घरघोड़ा पुलिस ने तीन बैटरी चोरों को दबोचा, पंप हाउस और मोबाइल दुकान से चोरी की 4 बैटरी बरामद

संतोष कुमार ने कहा कि अगस्त 2024 में आरोपी सुमन सिंह ने उनसे जमीन बिक्री के लिए संपर्क किया और 20 अगस्त 2024 को एग्रीमेंट कराया। लेकिन 20 जनवरी 2025 को उन्हें पता चला कि जमीन को फर्जी तौर पर 2012 का बिक्री नामा बनाकर और पावर ऑफ़ अटॉर्नी हावड़ा, पश्चिम बंगाल का बताकर बेच दिया गया।

शिकायत में आरोप है कि दस्तावेजों में आधार नंबर, हस्ताक्षर, फोटो और अंगूठा सभी फर्जी थे। आरोपी ने जमीन को रेनुकूट (सोनभद्र) निवासी रजनी सिंह को करीब 27 लाख 40 हजार रुपये में बेच दिया।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाया और आरोपी सुमन सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(3) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

Read News : Web Browser : वेब ब्राउज़र का भविष्य: AI अब करेगा आपका काम खुद

सर्विस प्रोवाईडर और उप-पंजीयक पर गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस फर्जी रजिस्ट्री में सर्विस प्रोवाईडर सुनिल सिंह चौहान और उप-पंजीयक अशोक सिंह परिहार भी शामिल थे। संतोष कुमार का दावा है कि इन अधिकारियों ने फोन पर धमकी दी कि शिकायत करने पर उनकी जान को खतरा है।

पुलिस के एफआईआर में भी इन आरोपों का जिक्र है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि जमीन की बिक्री से होने वाला पैसा उन्हें नहीं मिला।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *