Tuesday, August 25, 2026
Home Madhya Pradesh Katni News : पुलिस पर उपद्रवियों का हमला, दो जवान घायल…..

Katni News : पुलिस पर उपद्रवियों का हमला, दो जवान घायल…..

Katni News
Katni News

Katni News : कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र में बीती रात उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब मारपीट के एक मामले में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के बीच से कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

Katni News : यह है पूरा मामला

मामला बाकल थाना क्षेत्र के कुणाल राजपूत नामक युवक के साथ हुई मारपीट से जुड़ा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेना के साथ मिलकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

READ MORE : Bihar Assembly Elections : बिहार महागठबंधन में तेजस्वी का चेहरा तय?…CM फेस पर आज हो सकती है औपचारिक घोषणा…..

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। इसके बावजूद, ग्रामीणों और करणी सेना के सदस्यों का प्रदर्शन जारी रहा।

पुलिस पर हमला

प्रदर्शन के दौरान स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने जब ग्रामीणों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया, तभी देर रात कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE : Indore Big News : कांग्रेस नेता प्रवेश अग्रवाल के घर में भीषण आग, दम घुटने से दर्दनाक मौत; पत्नी और दो बेटियां घायल…

वरिष्ठ अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

मामले की गंभीरता को देखते हुए, एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी ने बाकल थाना प्रभारी रश्मि सोनकर के साथ तत्काल मोर्चा संभाला। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस पर हमला करने वाले उपद्रवियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here