उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयान से मचा बवाल, देखें वीडियो……

Parivesh

जबलपुर। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐसा बयान दे दिया जिसे भारतीय सेना के अपमान के रूप में देखा जा रहा है। देवड़ा ने कहा, “पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।”

उनका यह बयान उस वक्त आया जब वह पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्रवाई की तारीफ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आतंकियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने में जो सख्ती दिखाई गई, वह मोदी के नेतृत्व की वजह से संभव हुआ। इस दौरान देवड़ा ने वहां मौजूद लोगों से तालियां भी बजवाईं।

हालांकि, उनके इस बयान की भाषा को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए देवड़ा ने सेना की भूमिका और बलिदान को नजरअंदाज कर दिया, जो कि देश की सुरक्षा में सबसे आगे खड़ी रहती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *