Rewa : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की ट्रक से भिड़ंत, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

0
91

रीवा : रीवा जिले के गांव गुढ़ के आगे बघवार टनल के पास सीधी चुरहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की आमने-सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।

जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग रीवा जिले के कोष्टा गांव के निवासी थे, जो सीधी जिले के बम्हनी गांव में स्वर्गीय रामाधार पांडेय के वर्षी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान बघवार टनल के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई, जिससे पिता रन्नू पांडेय और पुत्र डिम्पल पांडेय, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Read More : MP News : बालाजी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, आयुष्मान घोटाले की खुली पोल

हादसे के बाद सड़क पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रीवा और सीधी पुलिस मौके पर पहुंची और संयुक्त कार्रवाई करते हुए यातायात को बहाल कराया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

Read More : CG News : किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम – पीएम मोदी ने शुरू की धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Previous articleMP News : बालाजी हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, आयुष्मान घोटाले की खुली पोल
Next articleSingrauli : शा. कन्या महाविद्यालय में बीएससी परीक्षा में फर्जीवाड़ा, कार्रवाई ठण्डे बस्ते में
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here