Kharora News : गणेश चतुर्थी की तैयारी, मूर्तिकारों ने प्रतिमाओं को दिया अंतिम रूप

Parivesh
Kharora News

Kharora News : खरोरा /रोहित वर्मा : गणेश चतुर्थी को अब केवल2 दिन ही शेष बचे है। प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा विधि विधान से 27 अगस्त से शुरु हो जाएगी। इधर गणेशोत्सव को लेकर हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम स्वरुप देने में जुट गए है। बाजारों में भगवान गणेश की छोटी मूर्ति से दुकाने सजने लगी है और विभिन्न प्रकार की प्रतिमाएं भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

 

Kharora News : गौरतलब है कि गणेश चतुर्थी का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही बाजार गुलजार हो रहा है। जिले में गणपति पूजा की तैयारियां जोरों पर है। गणेश चतुर्थी को लेकर घर एवं मंदिरों में तैयारियां होने लगी हैं। बाजार भी भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं से सजने लगे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं बिक रही हैं। मूर्ति के निर्माताओं को आर्डर पहले के अपेक्षा इस बार ज्यादा मिले हैं। जिसके चलते बाजारों में भी अभी से खरीदारी के लिए खासी भीड़ उमड़ रही है। मूर्तिकार भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Kharora News : ग्राम तुलसी निवासी अशोक धीवर ने बताया कि मूर्ति के निर्माण में पूरा परिवार जुटा हुआ है इससे इसका पालन पोषण होता है। गणपति बप्पा की मूर्तियों की सजावट का काम अंतिम चरण में है। इस बार मूर्तिकारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। वैसे भी गणेश चतुर्थी के लिए शहर प्रसिद्ध त्योहार में से एक है, हर गली मोहल्लो में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है और पूरे दस दिनों तक धूमधाम से पूजा की जाती है। आगामी पर्व को लेकर जगह जगह पंडाल सजना शुरू हो चुका है। चतुर्थी को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश प्रतिमाओं में ज्यादातर इस बार कच्ची मिट्टी से तैयार की गई है, जो लोगों को खूब भा रहा है। मिट्टी से बनी मूर्तियों को भी बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *