Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Datia Assembly Bypoll: दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान 30 जुलाई को मतदान,...

Datia Assembly Bypoll: दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान 30 जुलाई को मतदान, 6 जुलाई से शुरू होंगे नामांकन

Datia Assembly Bypoll: दतिया। मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 6 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा। उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त होने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। अब चुनाव आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी किए जाने के साथ ही दतिया विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगी।

दतिया उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम

क्यों खाली हुई दतिया विधानसभा सीट?

Datia Assembly Bypoll: दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस के राजेंद्र भारती विधायक निर्वाचित हुए थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था। बाद में बैंक फ्रॉड से जुड़े एक मामले में दोषसिद्धि के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई, जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई।हालांकि, राजेंद्र भारती का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

भाजपा और कांग्रेस ने तेज की तैयारियां

Datia Assembly Bypoll: उपचुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद दतिया में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्हें संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, दोनों दलों की ओर से उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।दतिया उपचुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दोनों प्रमुख दलों के लिए प्रतिष्ठा का मुकाबला माना जा रहा है।

READ MORE: Indore Road Borewell: अजब इंदौर में गजब कारनामा! सड़क के बीचों-बीच कर दी बोरिंग, तस्वीर वायरल होने के बाद छिड़ी बहस

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here