Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Itarsi News : कपास की गठान से भरा ट्रक जलकर खाक, दमकल...

Itarsi News : कपास की गठान से भरा ट्रक जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू

Itarsi News
Itarsi News

Itarsi News : केसला/इटारसी। नेशनल हाईवे 46 पर इटारसी से करीब 35 किलोमीटर दूर केसला के लाल नाले के पास कपास की गठान से भरा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

Itarsi News : जानकारी के अनुसार, ट्रक नागपुर की ओर जा रहा था, तभी लाल नाले के पास उसमें आग लग गई। ड्राइवर और क्लीनर समय रहते कूदकर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।

Itarsi News : सूचना मिलते ही इटारसी नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रक और उसमें लदा कपास पूरी तरह जल गया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here