M.P News : रीवा में सड़क निर्माण को लेकर विवाद! दबंग ने रोका निगम का काम, BSF जवान का परिवार दहशत में

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रीवा के वार्ड क्रमांक 9 अनंतपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू किए गए सड़क निर्माण कार्य को एक दबंग व्यक्ति द्वारा रोक दिया गया।

इतना ही नहीं, सड़क निर्माण की पहल करने वाले बीएसएफ जवान के परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी सामने आया है। इस घटना के बाद से परिवार दहशत के माहौल में जीने को मजबूर है।

रजिस्ट्रियों में 15 फीट सड़क का उल्लेख

जानकारी के मुताबिक वर्ष 2007 से लेकर 2014 तक इस क्षेत्र में हुई सभी रजिस्ट्रियों में सड़क की चौड़ाई 15 फीट दर्ज है। इसी आधार पर नगर निगम द्वारा लगभग 100 मीटर लंबी सड़क के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई थी।लेकिन वर्ष 2022 में खरीदे गए एक भूखंड की रजिस्ट्री में सड़क की चौड़ाई मात्र 10 फीट दर्ज बताई जा रही है।

सड़क की जमीन हड़पने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोशन शुक्ला नामक व्यक्ति 15 फीट सड़क में से 5-5 फीट जमीन को अपने भूखंड में शामिल करने की कोशिश कर रहा है। इसी कारण उसने न केवल सड़क निर्माण कार्य में बाधा डाली बल्कि निगम की मशीनरी को भी नुकसान पहुंचाया।इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

Read More : M.P News : शाजापुर में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी अल्टो कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सीमांकन के लिए दिया गया आवेदन

पूरे मामले को देखते हुए नगर निगम आयुक्त ने मौके पर सीमांकन कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीएसएफ जवान के परिवार ने हुजूर तहसील में सीमांकन के लिए आवेदन भी दिया।हालांकि निर्धारित तिथि गुजर जाने के बावजूद राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तैयारी

परिवार का कहना है कि यदि जल्द ही सीमांकन की कार्रवाई नहीं हुई तो वे राजस्व विभाग के खिलाफ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराएंगे।स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *