Thursday, May 7, 2026
30.6 C
Raipur

Union Budget 2026 MP : बीजेपी दफ्तरों में उत्सव जैसा माहौल: मंडल स्तर तक एलईडी पर देखा गया बजट का सीधा प्रसारण

Union Budget 2026 MP : भोपाल/इंदौर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा रविवार को संसद में पेश किए गए बजट 2026-27 का मध्य प्रदेश में व्यापक स्वागत हुआ है। भाजपा कार्यालयों में उत्सव का माहौल रहा, जहाँ मुख्यमंत्री से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने बड़ी स्क्रीन पर बजट का सीधा प्रसारण देखा। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने इस बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने वाला बताया है।

प्रमुख नेताओं ने जनता के साथ देखा बजट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बैतूल में कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ बजट सुना। राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जहाँ वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने बजट के एक-एक बिंदु पर चर्चा की। विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी हुजूर विधानसभा के नागरिकों के साथ लाइव प्रसारण देखा।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का बयान: “2047 का विजन” बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में पेश यह बजट 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में नंबर एक पर लाने वाला है। यह समावेशी विकास का बजट है, जिसमें गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हितों की रक्षा की गई है। यह बुनियादी ढांचे और आधुनिक भारत के निर्माण पर केंद्रित है।”

महिला उद्यमिता और ग्रामीण विकास पर फोकस कैबिनेट मंत्री कृष्णा गौर ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें अर्बन सेक्टर के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, “अब ग्रामीण महिलाएं केवल स्वयं सहायता समूह तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि वे ‘सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर’ और ‘कृषि माँ’ के रूप में उद्यमी बनकर उभरेंगी। यह उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।”

भाजपा की आगामी रणनीति बीजेपी ने घोषणा की है कि इस बजट की बारीकियों और आम जनता को होने वाले लाभों को घर-घर पहुँचाने के लिए पूरे मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। पार्टी नेता जनता को विस्तार से बताएंगे कि कैसे यह बजट मिडिल क्लास, टैक्सपेयर्स और उद्योगों के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

rajnagar-health-center-inspection: राजनगर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची नीति आयोग की टीम, साफ-सफाई और सुविधाओं की हुई सराहना

rajnagar-health-center-inspection: छतरपुर जिले के राजनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का...

vivo-x300-ultra-launch-india: DSLR को देगा टक्कर! Vivo X300 Ultra लॉन्च, 200MP कैमरा और दमदार फीचर्स से मचाई हलचल

vivo-x300-ultra-launch-india: Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम...

Related Articles

Popular Categories