Dharsiwa Raipur News : सरकारी स्कूल की किताबें बेचती रंगे हाथों पकड़ी गई संकुल समन्वयक, हुई निलंबित

Parivesh
Dharsiwa Raipur News : सरकारी स्कूल की किताबें बेचती

धरसींवा (रायपुर)। Dharsiwa Raipur News : छत्तीसगढ़ के धरसींवा ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अनदेखी सामने आई है। बच्चों के लिए सरकार द्वारा भेजी गई निशुल्क स्कूली पाठ्यपुस्तकों को एक संकुल समन्वयक द्वारा कबाड़ में बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया।

Dharsiwa Raipur News : जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे संकुल समन्वयक पूर्णमा वर्मा सांकरा के शासकीय स्कूल की किताबें अवैध रूप से कबाड़ी को बेच रही थी। उसी समय ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे शाला विकास समिति के अध्यक्ष नोहर वर्मा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

Dharsiwa Raipur News

घटना का वीडियो ग्रामीणों द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया, जिससे मामला सार्वजनिक हो गया और प्रशासन हरकत में आया। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संकुल समन्वयक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।

इस घटना ने शिक्षा विभाग की निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी अनियमितता का पर्दाफाश हुआ है। स्थानीय लोग दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *