CG NEWS: घरघोड़ा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, एक ही राजनीति विकास की राजनीति – महामंत्री हंसराज गुप्ता

Sanjay Sahu
CG NEWS:

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा : घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से तमनार हाईस्कूल तक आयोजित यूनिटी मार्च में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। इस मंच से मंत्री ने घरघोड़ा में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें प्रमुख रूप से मालिडीह से घरघोड़ा तक पक्की सड़क, चिमटा पानी से करूंजखोल तक पक्की सड़क, अमलीडीह से डोकरबूढ़ा तक सड़क का चौड़ीकरण, ढोरम से कोटरीमाल पक्की सड़क, घरघोड़ा से झांकादरहा तक सड़क का मरम्मतीकरण, घरघोड़ा स्टेडियम में स्पोर्ट्स हॉस्टल तथा घरघोड़ा अस्पताल में डायलेसिस यूनिट, बर्न यूनिट और एम्बुलेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

CG NEWS: इन विकास कार्यों के लाभ मिलने पर घरघोड़ा की जनता ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद किया। भाजपा मंडल घरघोड़ा के महामंत्री हंसराज गुप्ता ने कहा कि भाजपा की एक ही राजनीति रही है – विकास की राजनीति। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने रायगढ़-घरघोड़ा रोड के माध्यम से जनता को कठिनाई में रखा, लेकिन भाजपा सरकार आते ही इस सड़क का पुनर्निर्माण किया गया और अब मंत्री ओपी चौधरी व सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए हैं, जो आगे भी जारी रहेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *