CG Crime: रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: ग्राहक की तलाश में घूम रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 73 नशीली टेबलेट जब्त

0
70

CG Crime: रायपुर, राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 29 हजार रुपये आंकी गई है।

CG Crime:पुलिस के अनुसार, एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि गोकुल नगर शमशान घाट के पास कुछ लोग नशीली टेबलेट बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एंड साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर टीम गठित कर तत्काल दबिश दी गई।

मौके पर दबोचे गए आरोपी

CG Crime: पुलिस टीम को देखते ही दोनों संदिग्ध भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्ग निवासी कपिल तिवारी (19) और रायपुर निवासी मोहम्मद अनीश (52) के रूप में हुई है।

READ MORE: CG Crime : धमतरी पुलिस का बड़ा एक्शन: लग्जरी कार से 55 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

CG Crime:तलाशी के दौरान उनके पास से 73 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट—स्पासमो और नाइट्रोसन-10—बरामद की गई, जिनकी कुल कीमत 29,200 रुपये बताई गई है।

पुराना अपराधी निकला एक आरोपी

CG Crime:जांच में सामने आया है कि मोहम्मद अनीश पहले भी नशीली दवाओं के मामले में पकड़ा जा चुका है। वर्ष 2025 में उसके खिलाफ टिकरापारा थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

CG Crime:पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

READ MORE: Raipur Crime : रायपुर में नशीली टैबलेट की सप्लाई का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here