Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh मध्य प्रदेश में Holiday Calendar 2026 जारी! 238 दिन खुलेंगे दफ्तर, 127...

मध्य प्रदेश में Holiday Calendar 2026 जारी! 238 दिन खुलेंगे दफ्तर, 127 दिन रहेगी छुट्टी, 6 छुट्टियों का नुकसान

भोपाल:  मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके अनुसार राज्य में सरकारी कार्यालय कुल 238 दिन खुले रहेंगे, जबकि 127 दिन दफ्तर बंद रहेंगे। यह कैलेंडर सभी शासकीय विभागों और कर्मचारियों पर लागू होगा।

एक सार्वजनिक अवकाश का इजाफा

सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, वर्ष 2026 में कुल 23 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। यह संख्या वर्ष 2025 की तुलना में एक अधिक है। खास बात यह है कि इस बार 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी को भी सार्वजनिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया है, जिससे कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

शनिवार-रविवार ने छीनी 6 छुट्टियां

हालांकि, कर्मचारियों को राहत के साथ नुकसान भी झेलना पड़ेगा। 2026 में कुल 6 प्रमुख त्योहार और जयंती शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं। इसके चलते इन अवकाशों का अलग से लाभ कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। इसी वजह से कैलेंडर में घोषित छुट्टियों के बावजूद वास्तविक छुट्टियों की संख्या सीमित रह जाएगी।

Read More : Unnao Rape Case : कुलदीप सेंगर को तगड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सजा सस्पेंड पर लगाई रोक

फाइव-डे वर्किंग सिस्टम रहेगा लागू

मध्य प्रदेश में 5-डे वर्किंग सिस्टम वर्ष 2026 में भी जारी रहेगा। यानी सरकारी कार्यालय सोमवार से शुक्रवार तक ही संचालित होंगे। ड्यूटी ऑवर बढ़ाने के प्रस्ताव को सरकार ने खारिज कर दिया है। यह व्यवस्था कोरोना काल में लागू की गई थी, जिसे अब स्थायी रूप से बनाए रखा गया है।

अवकाश नियमों में भी बदलाव

सरकार ने जानकारी दी है कि चाइल्ड केयर लीव और शिक्षकों के अवकाश नियमों में भी कुछ संशोधन किए गए हैं, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होंगे। इससे महिला कर्मचारियों और शिक्षकों को नए नियमों के तहत अवकाश सुविधाएं मिलेंगी।

कर्मचारियों के लिए क्या मायने रखता है कैलेंडर

यह अवकाश कैलेंडर सरकारी कर्मचारियों के लिए कार्य योजना, पारिवारिक आयोजन और यात्रा प्लानिंग के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here