Bhopal Transfer : प्रदेश के पांच तहसीलदार बने प्रभारी डिप्टी कलेक्टर, देर रात जारी हुआ आदेश

Parivesh
Bhopal Transfer

भोपाल। Bhopal Transfer : मध्यप्रदेश शासन ने देर रात एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के कई तहसीलदारों को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। इन तबादलों को लेकर संबंधित जिलों में प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

Bhopal Transfer : प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल तहसीलदार अलका एक्का को पांढुर्ना का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं आगर मालवा के तहसीलदार आलोक वर्मा को शाजापुर, छतरपुर तहसीलदार अनिल कुमार तलैबा को पन्ना, और कटनी तहसीलदार बालकृष्ण मिश्र को सतना का प्रभारी डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।

इसके अलावा ग्वालियर तहसीलदार अनिल राघव को उनके ही जिले में प्रभारी डिप्टी कलेक्टर का चार्ज सौंपा गया है। इन नियुक्तियों को प्रशासनिक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को नई जगहों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *