HomeChhattisgarhSurendra Dubey : पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई आज, कुमार...

Surendra Dubey : पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अंतिम विदाई आज, कुमार विश्वास समेत कई गणमान्य पहुंचे…

Date:

Related stories

रायपुर। Surendra Dubey : छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि और पद्मश्री सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आज राजधानी रायपुर में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे उनके निवास अशोका प्लैटिनम से निकाली जाएगी, जिसके बाद मारवाड़ी श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Surendra Dubey : डॉ. सुरेंद्र दुबे के अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। चर्चित कवि कुमार विश्वास विशेष रूप से पहुंच चुके हैं। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह भी मौजूद हैं।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ और हिंदी हास्य कविता को पहचान दिलाने वाले डॉ. दुबे को राज्य सरकार की ओर से अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान दिया जाएगा। उनकी साहित्यिक धरोहर और सरल व्यंग्यशैली उन्हें हमेशा स्मरणीय बनाए रखेगी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here