Gold Silver-price Sasta : सोना-चांदी हुआ सस्ता, लगातार दूसरे दिन कीमतों में बड़ी गिरावट, जानिए लेटेस्ट कीमत

Sanjay Sahu

Gold Silver-price Sasta : नई दिल्ली।सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव काफी नीचे आ गया, जिससे निवेशकों और खरीदारों को राहत मिली है।

Gold Silver-price Sasta : जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सोने की कीमत में 2 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। शाम तक MCX पर सोना करीब 1.68 प्रतिशत गिरकर 1,46,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। ट्रेडिंग के दौरान इसका भाव 1,45,710 रुपये तक पहुंच गया।

Gold Silver-price Sasta : इस साल की शुरुआत में सोना अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। जनवरी में इसकी कीमत करीब 1.91 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। इसके मुकाबले अब सोना काफी सस्ता हो चुका है।

Gold Silver-price Sasta : क्यों गिर रही हैं सोने की कीमतें?

Gold Silver-price Sasta : विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के हालिया फैसले के बाद सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन आगे दरें बढ़ने के संकेत दिए हैं। इससे वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव बढ़ा और सोने-चांदी में बिकवाली शुरू हो गई। महंगाई को लेकर बढ़ती चिंताओं और निवेशकों के मुनाफावसूली करने की वजह से भी सोने की कीमतों में गिरावट आई है।

Gold Silver-price Sasta : खरीदारों के लिए अच्छा मौका

Gold Silver-price Sasta : बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई यह गिरावट उन लोगों के लिए अच्छा अवसर हो सकती है, जो शादी या निवेश के लिए सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि निवेशकों को एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

Gold Silver-price Sasta : चांदी भी हुई सस्ती

Gold Silver-price Sasta : सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी करीब 9 हजार रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई। इससे पहले गुरुवार को भी इसमें लगभग 13 हजार रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी।

फिलहाल MCX पर चांदी का भाव करीब 2,31,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान यह गिरकर 2,28,162 रुपये प्रति किलो तक आ गया। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर और चरणबद्ध तरीके से निवेश करना चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *