CG Board Exam 2025 : आपके बच्चों के बोर्ड रिजल्ट में नहीं होगी चूक, शिक्षा गुणवत्ता सुधारने 22 सुपर अफसर मॉनिटरिंग के लिए मैदान में…

Parivesh
CG Board Exam 2025

CG Board Exam 2025 : रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं (5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं) में छात्रों का परिणाम बेहतर करने के लिए कमर कस ली है। इस मिशन के तहत, विभाग ने राज्य स्तरीय 22 वरिष्ठ अधिकारियों को जिलों की मॉनिटरिंग की अहम ‘सुपर जवाबदारी’ सौंपी है, ताकि बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके।

CG Board Exam 2025 : रिजल्ट सुधार’ का मास्टर प्लान

शिक्षा विभाग ने पिछले साल के परिणामों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है, जिसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्ययोजना की निगरानी ही इन 22 अधिकारियों का मुख्य काम है:

नियमित टेस्ट और ब्लू प्रिंट : छात्रों को हर महीने यूनिट टेस्ट देना होगा, साथ ही बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए उन्हें प्रश्नपत्र के ब्लू प्रिंट से अवगत कराया जाएगा।

READ MORE : Chhattisgarh Mahatari Statue : रायपुर में बड़ा बवाल: अमित बघेल के बयान पर सिंधी-अग्रवाल समाज का चक्काजाम, गिरफ्तारी की मांग तेज

कमजोर छात्रों पर फोकस : स्कूलों में शिक्षकों को ‘मेंटर’ नियुक्त किया जाएगा, जो कमजोर बच्चों के छोटे समूह बनाकर उन पर विशेष ध्यान देंगे।

उपस्थिति और हैंडराइटिंग : शिक्षकों और बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा होमवर्क और हैंडराइटिंग पर विशेष जोर दिया गया है।

औचक निरीक्षण और मूल्यांकन की नई नीति

मॉनिटरिंग के लिए भेजे गए ये 22 अधिकारी आबंटित जिलों में जाकर सिर्फ बैठकों तक सीमित नहीं रहेंगे। वे स्कूलों का औचक निरीक्षण करेंगे और ज़मीनी हकीकत जानेंगे। इन सभी अधिकारियों को 20 नवंबर तक अपनी निरीक्षण रिपोर्ट लोक शिक्षण संचालनालय को सौंपनी होगी।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव मूल्यांकन प्रक्रिया में किए गए हैं:

छमाही परीक्षा: उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन एक-दूसरे स्कूलों में कराया जाएगा।

वार्षिक परीक्षा: वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे विकासखंडों में कराया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

READ MORE : Raipur Rape Case : FB पर दोस्ती कर 23 साल की युवती से फूड अफसर ने किया रेप; अश्लील फोटो से ब्लैकमेल और…….

किस अफसर के जिम्मे कौन सा जिला? (पूरी सूची)

स्कूल शिक्षा विभाग ने संयुक्त संचालक (Joint Director) से लेकर सहायक संचालक (Assistant Director) स्तर तक के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

अफसर का नाम आबंटित जिले
किशोर कुमार (संयुक्त संचालक) जगदलपुर, बीजापुर
आशुतोष चावरे (उप संचालक) बालोद, गरियाबंद
राकेश पांडेय (उप संचालक) बलरामपुर, जशपुर
हेमन्त उपाध्याय सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती
आर.एल. ठाकुर कवर्धा, दुर्ग
अशोक नाराण बंजारा बिलासपुर, रायगढ़
बनवारी देवांगन कोरिया, एमसीबी
आनंद सारस्वत कांकेर
राजेश सिंह सुकमा, नारायणपुर
डी.के. कौशिक दंतेवाड़ा, राजनांदगांव
महेश नायक (सहायक संचालक) महासमुंद, रायपुर
हरिश्चंद्र दिलावर मुंगेली
अमरदास कुर्रे धमतरी
लवकुमार साहू बेमेतरा
आदित्य पाटनवार गौरेला-पेंड्रा मरवाही
रामजी पाल कोरबा
सतीश नायर जांजगीर-चांपा
श्रीमती इंदिरा गांधी बलौदाबाजार
बजरंग प्रजापति केसीजी, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी
ओमप्रकाश देवांगन कोण्डागांव
प्रकाशचंद्र मिश्र सूरजपुर
अखिलेश तिवारी अंबिकापुर

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *