Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : प्रेम संबंध के विवाद में हत्या: तिल्दा नेवरा में...

CG NEWS : प्रेम संबंध के विवाद में हत्या: तिल्दा नेवरा में महिला की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

0
139
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : अजय नेताम /तिल्दा नेवरा। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र में 45 वर्षीय महिला छीता निर्मलकर की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपी प्रेमी तरूण दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रेम संबंध को लेकर हुए विवाद के चलते महिला की लकड़ी के बत्ते से सिर पर वार कर और गला दबाकर हत्या करना कबूल किया है।

CG NEWS : मामला 5 अगस्त को प्रकाश में आया जब मृतका के परिजन उसे देखने पहुंचे और खाट पर खून से लथपथ अवस्था में पाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर चोट और गला दबाना बताया गया, जिससे स्पष्ट हुआ कि मामला हत्या का है। इस पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 332/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

CG NEWS : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर बताया कि उसका मृतका से प्रेम संबंध था और आपसी विवाद के चलते उसने हत्या की।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बत्ता जब्त किया है। इस कार्रवाई में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा की संयुक्त टीम की अहम भूमिका रही।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपी – तरूण दास मानिकपुरी पिता राजकुमार मानिकपुरी उम्र 33 साल निवासी वार्ड क्र0 14 कॉलेज रोड नेवरा, थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक रमाकांत तिवारी थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, सउनि. गेंदूराम नवरंग, प्र.आर. कृपा सिंधु पटेल, पुष्पराज परिहार, धनंजय गोस्वामी, संजय मरकाम, अमित कुमार, प्रकाश नारायण पात्रे, गौरीशंकर साहू, शिवम द्विवेदी तथा थाना तिल्दा नेवरा से उपनिरीक्षक विकास देशमुख, सउनि. शंकर लाल वर्मा, आर. संदीप सिंह, किशोर शर्मा, दीपक सेन, कुलदीपक वर्मा, म.आर. किरण वर्मा एवं पूजा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here