West Bengal Cash Seizure : पत्थर कारोबारी के ठिकाने से 28.5 करोड़ कैश और 15 किलो सोना जब्त, नोट गिनते-गिनते खराब हुईं 5 मशीनें

West Bengal Cash Seizure : कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पत्थर कारोबारी से जुड़े ठिकाने पर छापेमारी के दौरान 28.5 करोड़ रुपये नकद और करीब 15 किलोग्राम सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत लगभग 21.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल जब्ती का मूल्य करीब 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मिनार मंडल को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन फरार है।

West Bengal Cash Seizure : नोट गिनते-गिनते खराब हुईं 5 मशीनें

West Bengal Cash Seizure : पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद बुधवार रात मिनार मंडल के घर छापेमारी की गई। शुरुआती जांच में करीब 20 करोड़ रुपये नकद मिले थे, लेकिन पूरी रात चली गिनती के बाद यह राशि बढ़कर 28.5 करोड़ रुपये हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, नोटों की संख्या इतनी अधिक थी कि उन्हें गिनने के दौरान पांच करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं। नकदी को 25 बैग में भरकर मोहम्मद बाजार थाने ले जाया गया, जहां से बैंक में जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई।

West Bengal Cash Seizure : 15 किलो सोना भी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1-1 किलो के 14 गोल्ड बार और 100-100 ग्राम के 10 गोल्ड बिस्किट भी बरामद किए। बरामद सोने की कुल कीमत करीब 21.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार मिनार मंडल ने पुलिस को बताया कि नकदी और सोना मुख्य आरोपी तुलु मंडल का है।

बस ड्राइवर से बना पत्थर कारोबारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मिनार मंडल पहले राज्य परिवहन विभाग में बस चालक था। बाद में वह पत्थर कारोबार से जुड़ गया और फरार कारोबारी तुलु मंडल का मैनेजर होने के साथ उसका रिश्तेदार (साला) भी है। तुलु मंडल वर्ष 2024 में अपनी बेटी की कथित 100 करोड़ रुपये की भव्य शादी को लेकर भी सुर्खियों में रहा था।

टैक्स गड़बड़ी और अवैध वसूली की जांच

जांच एजेंसियों को आशंका है कि बरामद नकदी पत्थर खदानों से वसूले गए सरकारी राजस्व से जुड़ी हो सकती है। आरोप है कि वर्ष 2016-17 के दौरान तुलु मंडल ने बीरभूम की स्टोन क्वारियों में जिला कलेक्शन रेट (DCR) की वसूली का काम संभाला था और सरकारी टैक्स में करोड़ों रुपये की अनियमितता हुई। हालांकि इन आरोपों की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष आना बाकी है।

तुलु मंडल पहले भी केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर रह चुका है। वर्ष 2022 में मवेशी तस्करी मामले में CBI ने उसके ठिकानों पर छापेमारी की थी, जबकि बाद में ED ने भी उसे पूछताछ के लिए तलब किया था।

West Bengal Cash Seizure : कार्रवाई के बाद सियासत गरमाई

West Bengal Cash Seizure : इतनी बड़ी बरामदगी के बाद राज्य की राजनीति भी गरमा गई है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर विभिन्न नेताओं के बीच आरोपी से कथित संबंधों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। वहीं राज्य सरकार ने कहा है कि अवैध कारोबार और माफिया नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

West Bengal Cash Seizure : फिलहाल पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद नकदी और सोना किसका है, इसका स्रोत क्या है और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories