Wednesday, August 19, 2026
Home National मैट्रो मिल्क फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक, 30 कर्मचारी फंसे…

मैट्रो मिल्क फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक, 30 कर्मचारी फंसे…

जालंधर : वेस्ट हलके स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के अंतर्गत आने वाली मैट्रो मिल्क फैक्टरी में सोमवार को अचानक अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Read News : Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी ने उठाए कई तीखे सवाल, क्या प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति हटा सकते हैं?

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। राहत कार्य के तहत क्रेन की मदद से फैक्टरी की दीवार तोड़कर अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकाला जा रहा है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के समय करीब 30 कर्मचारी फैक्टरी के अंदर मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।

प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं, मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी घायल कर्मचारी को तत्काल उपचार मिल सके।

Read News : Australia News : 22 दिन पहले तस्मानिया से उड़ान भरने वाला विमान अभी तक लापता, ना मलबा मिला ना सुराग

फिलहाल गैस रिसाव के कारणों की जांच जारी है और हालात पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही हैं।

Share The News
Previous articleRaipur Crime : थाना खमतराई में हत्या का सनसनीखेज मामला: महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Next articleभारत ने बाढ़ आशंका पर पाकिस्तान को किया अलर्ट, मानवीय आधार पर साझा की जानकारी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here