Raipur Crime : थाना खमतराई में हत्या का सनसनीखेज मामला: महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। थाना खमतराई क्षेत्र में एक हत्या का मामला सामने आया, जिसमें आरोपी महिला समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक रामा माडे पिता उषा माडे (23) निवासी टीटीबेरी, जिला मलकानगिरी, उड़ीसा था, जो रायपुर के आर आर इंडस्ट्रीज मेटल पार्क में मजदूरी करता था।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी सोनम के बीच अवैध संबंध था। घटना के दिन, सोनम के पति कृष्णा बंजारे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा और आवेश में आकर रामा माडे को लकड़ी के बत्ते से सिर पर कई बार मारकर हत्या कर दी। इसके बाद कृष्णा बंजारे, सोनम और उनके साथी रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम ने शव के हाथ-पैर बांधकर और चेहरे में कपड़ा डालकर सफेद बोरी में भरकर रावाभाठा के पास खाली प्लाट में फेंक दिया।

Raipur Crime : सिविल लाइन के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी तक पहुँच बनाई।

Raipur Crime : तीनों आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त आलाजरब और मोटर सायकल (CG 04 DV 9405) जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 964/25 के तहत धारा 103, 238 B.N.S. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और जांच प्रक्रिया जारी है। कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना खमतराई एवं थाना उरला की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

 

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. कृष्णा बंजारे पिता बुधारी बंजारे उम्र 44 वर्ष निवासी आजाद नगर महादेव चौक के पास रावाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

02. रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम पिता बुधनी बंजारे उम्र 40 वर्ष निवासी रावाभाठा तिरंगा चौक के पास थाना खमतराई जिला रायपुर।

03. सोनम बंजारे पति कृष्णा बंजारे उम्र 30 वर्ष निवासी आज़ाद नगर महादेव चौक के पास रावाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories