राष्ट्रपति के अपमान पर भड़के CM मोहन यादव, की ममता बनर्जी के व्यवहार की कड़ी निंदा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के व्यवहार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान जिस तरह का अमर्यादित व्यवहार किया गया, वह पूरी तरह निंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में राष्ट्रपति का पद सर्वोच्च और अत्यंत सम्मानित होता है, इसलिए इस पद की गरिमा बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति पद राजनीति से ऊपर: मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रपति का पद राजनीति से ऊपर है और जब राष्ट्रपति किसी राज्य के दौरे पर हों, तो उस राज्य की सरकार और मुख्यमंत्री का कर्तव्य है कि वे उस पद की गरिमा और सम्मान का पूरा ध्यान रखें।

उन्होंने कहा कि ऐसे हालात बनाना, जिससे देश और दुनिया में राष्ट्रपति पद का अपमान हो, किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।

Read More : M.P News : रंग पंचमी पर रंगों से आज सराबोर होगा मध्य प्रदेश, इंदौर की पारंपरिक गेर बनेगी आकर्षण

ममता बनर्जी से माफी की मांग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस पूरे मामले को स्थानीय और दलीय राजनीति में घसीटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इसे घृणित मानसिकता का उदाहरण बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

सीएम ने कहा कि इस तरह के व्यवहार के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *