CG NEWS : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना में जिला प्रशासन की पहल, कलेक्टर के निर्देश पर जिले के अधिकृत वेण्डरों के संपर्क नंबर जारी, लाभार्थियों को मिलेगा त्वरित लाभ

0
117
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : कृष्णा नायक/सुकमा : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बिजली विभाग को तत्परता से पहल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना का लाभ लेने वाले लोगों को अधिकृत वेण्डरों के नाम और संपर्क नंबर तुरंत उपलब्ध कराए जाएँ, ताकि हितग्राही सीधे उनसे संपर्क कर सकें और प्रक्रिया में तेजी आए।

जिले के अधिकृत वेण्डरों के संपर्क नंबर
मेसर्स छत्तीसगढ़ इनोवेशन इंटरप्राइजेज- 7999884551
मेसर्स शुद्धक एनर्जी इंटरप्राइजेज- 7869544636
मेसर्स अग्रवाल एसोसिएट इंटरप्राइजेज- 9399274330

CG NEWS : इन वेण्डरों द्वारा जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल इंस्टालेशन का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन को उम्मीद है कि वेण्डरों के संपर्क विवरण उपलब्ध होने से योजना का क्रियान्वयन और भी तेज तथा सुगम होगा, जिससे अधिक से अधिक परिवार मुफ्त बिजली योजना का लाभ ले सकेंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here