Sunny deol Viral Video : धर्मेंद्र के अस्थि विसर्जन के दौरान भड़के सनी देओल, पैपाराजी से कहा– “कितना पैसा चाहिए?”

0
164
sunny deol
सनी देओल

मुंबई : दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थियों का बुधवार को हरिद्वार में गंगा में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। देओल परिवार इस पूरे कार्यक्रम को पूरी गोपनीयता के साथ पूरा करना चाहता था। इसी कारण सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल और अन्य परिजन आगमन के बाद मीडिया से दूर रहे। लेकिन समारोह के दौरान सामने आया एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है।

पैपाराजी की एंट्री
वायरल वीडियो में सनी देओल सफेद शर्ट और ग्रे पैंट में नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हरिद्वार के गंगा घाट के पास का है, जहां एक पैपाराजी छुपकर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। यह देखते ही सनी देओल गुस्से में उसके पास पहुंचे और कहा—“पैसा चाहिए? कितना पैसा चाहिए तेरे को?”

Read More : Sunny Deol Angry : धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर फूटा सनी देओल का गुस्सा, बोले- शर्म करो…तुम्हारे घर में मां-बाप नहीं हैं

इस दौरान उन्होंने पैपाराजी का कैमरा भी पकड़कर उसे दिखाया और सवाल किया कि आखिर वह ऐसे मौके पर रिकॉर्डिंग क्यों कर रहा है। वीडियो के अंत में सनी देओल हाथ जोड़ते हुए भी नजर आते हैं, जिससे पता चलता है कि वह परिवार के निजी क्षण में दखल से बेहद आहत थे।

वीडियो ऐसे समय में रिकॉर्ड हुआ जब परिवार बेहद भावुक था
अस्थि विसर्जन का पूरा कार्यक्रम परिवार की इच्छा पर पूरी शांति और गोपनीयता में किया गया था। लेकिन छिपकर बनाए गए 12 सेकेंड के इस वीडियो ने माहौल बिगाड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी किसी अन्य व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Read More : Dharmendra Last Rites : हरिद्वार में धर्मेंद्र की अस्थियां विधि-विधान के साथ गंगा में विसर्जित, सनी और बॉबी देओल ने की अंतिम पूजा

पहले भी पैपर पर भड़क चुके हैं सनी देओल
यह पहली बार नहीं है जब सनी देओल ने पैपाराजी पर नाराज़गी जताई हो। धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद भी सनी देओल अपने घर के बाहर मौजूद मीडिया पर भड़क गए थे क्योंकि एक वीडियो बिना अनुमति वायरल किया गया था।

धर्मेंद्र के निधन से टूट गया परिवार
89 वर्षीय धर्मेंद्र ने कई दिनों की बीमारी के बाद 24 नवंबर को मुंबई में अंतिम सांस ली। परिवार अस्पताल से उन्हें घर लाया, जहां विशेष मेडिकल सेटअप बनाकर उनका उपचार चल रहा था। लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 24 नवंबर को ही पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here