Tuesday, June 16, 2026
34 C
Raipur

C.G News : चैत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी धाम के लिए रेलवे की खास व्यवस्था, 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

रायपुर: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष 19 मार्च से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रमुख देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। खासकर राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर में हर साल लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ रेलवे ने भी विशेष तैयारियां की हैं।

डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

नवरात्रि के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर 10 लंबी दूरी की ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। इन ट्रेनों का स्टॉपेज लगभग 2 मिनट का होगा। यह व्यवस्था 19 मार्च से 27 मार्च तक लागू रहेगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिल सके।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में मार्च में ही बढ़ी भीषण गर्मी, कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना

इन ट्रेनों का रहेगा स्टॉपेज

रेलवे द्वारा जिन ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव तय किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • 20843 बिलासपुर – भगत की कोठी एक्सप्रेस (रात 9:56 आगमन, 9:58 प्रस्थान)

  • 20844 भगत की कोठी – बिलासपुर एक्सप्रेस (सुबह 5:40 आगमन, 5:42 प्रस्थान)

  • 20845 बिलासपुर – बीकानेर एक्सप्रेस (रात 9:56 आगमन, 9:58 प्रस्थान)

  • 20846 बीकानेर – बिलासपुर एक्सप्रेस (सुबह 5:40 आगमन, 5:42 प्रस्थान)

  • 12851 बिलासपुर – चेन्नई एक्सप्रेस (दोपहर 12:16 आगमन, 12:18 प्रस्थान)

  • 12850 चेन्नई – बिलासपुर एक्सप्रेस (सुबह 10:21 आगमन, 10:23 प्रस्थान)

  • 12849 बिलासपुर – पुणे एक्सप्रेस (दोपहर 2:36 आगमन, 2:38 प्रस्थान)

  • 12850 पुणे – बिलासपुर एक्सप्रेस (सुबह 11:58 आगमन, 12:00 प्रस्थान)

  • 12772 रायपुर – सिकंदराबाद एक्सप्रेस (शाम 6:30 आगमन, 6:32 प्रस्थान)

  • 12771 सिकंदराबाद – रायपुर एक्सप्रेस (सुबह 10:46 आगमन, 10:48 प्रस्थान)

कुछ ट्रेनों के रूट में भी किया गया विस्तार

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया है। गोंदिया–दुर्ग मेमू ट्रेन को अब रायपुर तक विस्तारित किया गया है। यह ट्रेन सुबह 5 बजे रायपुर से रवाना होगी और रात 10:30 बजे वापस लौटेगीइसके अलावा रायपुर–डोंगरगढ़ मेमू ट्रेन का भी विस्तार कर दिया गया है, जो अब गोंदिया तक संचालित होगी।

नवरात्रि में उमड़ती है लाखों श्रद्धालुओं की भीड़

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ के सबसे प्रमुख शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान यहां लाखों भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में रेलवे और प्रशासन की ओर से की गई ये विशेष व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाएंगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Rajnandgaon Women Protest: पुलिसिया कार्रवाई महज 'दिखावा': बेल पर छूटते ही फिर सुलगती है भट्ठी..

Latest YouTube Shorts

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप वायरल वीडियो से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

CG News: सीलपैक शराब की बोतल में निकला कीड़ा!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

MP Weather Alert: 50 KM की तेज आंधी का खतरा! अगले चार दिन इन जिलों में बदलेगा मौसम

Madhya Pradesh Weather Alert:मध्यप्रदेश मौसम अलर्ट के बीच प्रदेश...

Mahakal Bhasma Aarti : ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा महाकाल मंदिर, भक्ति में डूबे हजारों श्रद्धालु

Mahakal Bhasma Aarti: उज्जैन: विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories