Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG News : कृषि विभाग ने निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसरों का...

CG News : कृषि विभाग ने निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसरों का किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई

राजनांदगांव – कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार, कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में खरीफ वर्ष में उर्वरकों की आवक, भंडारण और वितरण की निगरानी के लिए निरीक्षण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षकों ने जिले के 7 निजी उर्वरक विक्रेताओं के परिसरों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

Read News : CG News : एनएमडीसी ने बचेली और बस्तर में बाढ़ राहत एवं बचाव सामग्री का वितरण किया

जांच में मिली अनियमितताएं

  • दादाजी एग्री क्लिनिक, गंज मंडी – विक्रेता बिना अनुज्ञप्ति के उर्वरक का व्यापार कर रहे थे। परिसर को तत्काल सील किया गया।

  • शीतल कृषि केन्द्र, डोंगरगांव – नोटिस जारी किया गया।

  • सिन्हा कृषि केन्द्र, डोंगरगांव – उर्वरक बिना मूल्य सूची और रिकार्ड संधारण के बेचे जाने पर अनुज्ञप्ति निलंबित।

  • आर्शीवाद एग्रो और कबीर कृषि केन्द्र, ग्राम सहसपुर दल्ली एवं सिद्धकी कुरैशी कृषि केन्द्र, छुरिया – पंजी संधारण और मूल्य सूची प्रदर्शित न करने पर 21 दिन के लिए निलंबित।

Read News : CG News : मुंगेली पुलिस का ऑपरेशन बाज : सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों का निर्देश

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने सभी अनुज्ञप्तिधारियों से अपील की है कि वे किसानों को शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक वितरित करें और पीओएस मशीन के माध्यम से विक्रय का रिकार्ड संधारण करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि निजी उर्वरक विक्रय केन्द्रों में शिकायत या अनियमितता पाए जाने पर सभी उर्वरक निरीक्षक नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here