CG NEWS : भिलाई स्टील प्लांट में टर्बाइन ब्लास्ट: आग से हड़कंप, 8 मजदूर घायल

0
64
Gariaband News
Gariaband News

CG NEWS : दुर्ग : दुर्ग स्थित Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant में टर्बाइन ब्लास्ट के बाद आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में 8 मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही कई फायर ब्रिगेड वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।

CG NEWS : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टर्बाइन में विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे कर्मचारी फंस गए। जान बचाने के लिए कुछ कर्मचारियों ने पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। वहीं कई मजदूरों ने केबल के सहारे नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।

CG NEWS : घटना में दो नियमित कर्मचारी और ठेका श्रमिक घायल हुए हैं। एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here