CG NEWS : छत्तीसगढ़ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी

0
229
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : भटगांव : छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी मिली है। भटगांव विधायक और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े तथा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के साथ ही करोड़ों के घोटाले के झूठे आरोप में फंसा देने की बात कही गई है। इस मामले में भटगांव पुलिस ने आरोपित रविंद्र यादव के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, ग्राम कसकेला निवासी रवि यादव ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि 21 अगस्त की शाम को ग्राम कसकेला के अटल चौक के पास रविंद्र यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति ठाकुर राजवाड़े पर अमर्यादित टिप्पणी की और उन्हें 40 से 50 करोड़ रुपये के घोटाले में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी।

CG NEWS : शिकायतकर्ता खुद भी इस धमकी से भयभीत है। भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने पुष्टि की है कि आरोपी रविंद्र यादव को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। लक्ष्मी राजवाड़े छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में एकमात्र महिला मंत्री हैं। वे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं और सूरजपुर जिले के भटगांव से विधायक हैं।

CG NEWS : 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े को हराकर जीत हासिल की थी। लक्ष्मी राजवाड़े वर्तमान कैबिनेट की सबसे कम उम्र की मंत्री हैं और पहली बार विधायक बनी हैं, जिन्हें पहली बार ही मंत्री पद मिला है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here