CG NEWS : बिलासपुर में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ 3 युवक गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में ऑपरेशन प्रहार के तहत सकरी पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर, 25 ग्राम गांजा और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS : सकरी थाना प्रभारी विजय कुमार चौधरी के अनुसार, 27 फरवरी को सूचना मिली थी कि हमीद अंसारी (33), निवासी तैयबा चौक तालापारा, आसमा सिटी मेण्ड्रा रोड पर ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके से पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 840 मिलीग्राम ब्राउन शुगर और एक मोबाइल बरामद हुआ।

CG NEWS : पूछताछ में हमीद ने बताया कि वह अपने साथियों अमन तिवारी (24) निवासी अभिषेक नगर मंगला और ईशांत सिंह मंडलोई (24) निवासी रामा लाइफ कॉलोनी सकरी के जरिए प्रयागराज से ब्राउन शुगर और गांजा मंगवाता था। उसने यह भी बताया कि नशीला सामान ईशांत के घर में रखा जाता था। पुलिस ने रामा लाइफ सिटी स्थित मकान में तलाशी लेकर 25 ग्राम गांजा, चार चिलम और दो लाइटर जब्त किए। तलाशी के दौरान कोई अवैध हथियार बरामद नहीं हुआ। मौके से अमन तिवारी को भी हिरासत में लिया गया।

CG NEWS : गौरतलब है कि ईशांत सिंह मंडलोई हाल ही में चर्चित थार वाहन प्रकरण में भी आरोपी रहा है। उस मामले में तेज रफ्तार वाहन में चाकू लहराने की घटना सामने आई थी। ईशांत फिलहाल आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल भेजा जा चुका है। हमीद अंसारी और अमन तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि मामले की जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *