HomeChhattisgarhCG NEWS : वन बंधु परिषद की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

CG NEWS : वन बंधु परिषद की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

Date:

Related stories

Raipur News:देशभर के 65 डिजाइनर पहुंचे राजधानी, “रिवाज़” प्रदर्शनी का उदघाटन

Raipur News:रायपुर। राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन...

CG NEWS : रायपुर। वन बंधु परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रथम बार रायपुर में 11 से 13 जुलाई को आयोजित हुई इस बैठक का आयोजन रायपुर चैप्टर के आतिथ्य में संपन्न हुआ,उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि बैठक के पहले दिन संचालक मंडल की बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि अब परिषद वनांचल क्षेत्र के साथ–साथ शहर की बस्तियों में भी पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से कार्य करेगा।

CG NEWS : वही कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दीपक भीमसरिया ने जानकारी दी कि वर्ष 2025–27 हेतु नई कार्यकारिणी के विषय पर चर्चा करते हुए नवीन पदाधिकारियों का चयन किया गया जहां रमेश माहेश्वरी(कोलकाता) को राष्ट्रीय अध्यक्ष, त्रिभुवन काबरा(बड़ौदा) को कार्यकारी अध्यक्ष,रूपा अग्रवाल को महासचिव,रमेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष व शांता शारदा को संगठना मंत्री मनोनीत किया गया।

CG NEWS : वही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल ने बताया कि बैठक में पूरे देश से आए हुए 42 चैप्टर के 300 पदाधिकारियों के साथ पूर्व वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।साथ ही देवी अहिल्या बाई होलकर को 300वी शताब्दी पर नागपुर की संस्था द्वारा नाट्य मंचन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में रायपुर के लगभग 200 दानदाता परिवार मौजूद रहे। वही महिला समिति की अध्यक्ष कांता सिंघानिया, सचिव सरिता रेखानी सहित 125 सदस्य टीम, युवा समिति अध्यक्ष दिव्यम अग्रवाल,सचिव कंचन भीमसरिया और चैप्टर के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में भागीदारी दी।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here