Tuesday, May 19, 2026
32.1 C
Raipur

ICMR Study : शादी के बाद कपल्स का वजन क्यों बढ़ता है? रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली वजह

ICMR Study : नई दिल्ली।  भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की एक नई स्टडी ने यह साबित कर दिया है कि शादी के बाद वजन बढ़ना सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक और सामाजिक प्रक्रिया है। “करंट डेवलपमेंट्स इन न्यूट्रिशन” जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च के मुताबिक, शादीशुदा जोड़े अक्सर अनजाने में एक-दूसरे की खाने-पीने की आदतें अपनाते हैं और यही कारण है कि उनका वजन एक साथ बढ़ने लगता है।

क्या कहती है रिसर्च?

इस स्टडी में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS-5, 2019-21) से प्राप्त 52,737 शादीशुदा जोड़ों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। यह अब तक की देश की सबसे व्यापक रिसर्च मानी जा रही है।

  • 27.4% शादीशुदा कपल्स ओवरवेट या मोटापे के शिकार हैं।
  • शहरी, समृद्ध और मीडिया-एक्सपोज्ड परिवारों में मोटापे की दर ज्यादा है।
  • शहरी क्षेत्रों में कपल्स में मोटापे की समानता 38.4% और ग्रामीण क्षेत्रों में 22.1% पाई गई।
  • सबसे अमीर वर्ग के 47.6% कपल्स में मोटापे की समानता देखी गई, जबकि सबसे गरीब वर्ग में यह सिर्फ 10.2% रही।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा है मोटापे का खतरा?

सबसे ज्यादा कपल्स में मोटापे की समानता इन राज्यों में पाई गई:

  • केरल – 51.3%
  • जम्मू-कश्मीर – 48.5%
  • मणिपुर – 47.9%
  • दिल्ली – 47.1%
  • गोवा – 45%
  • तमिलनाडु – 42.7%
  • पंजाब – 42.5%

वजन बढ़ने की वजहें क्या हैं?

  • फूड शेयरिंग और आदतें अपनाना: शादी के बाद कपल्स एक-दूसरे के फूड पैटर्न को फॉलो करने लगते हैं।
  • फास्ट फूड और रेडी-टू-ईट मील: घर में झटपट बनने वाला खाना और बाहर का जंक फूड बढ़ाता है कैलोरी।
  • लेज़ी वीकेंड और नाइट वर्क: देर रात तक लैपटॉप पर काम, फिल्में देखना और वीकेंड पर आराम – ये सभी वजन बढ़ाने में मदद करते हैं।
  • परिवार से दूरी: कई कपल्स अब संयुक्त परिवार की जगह न्यूक्लियर फैमिली में रह रहे हैं, जिससे हेल्दी लाइफस्टाइल पर असर पड़ता है।

Read More : CG NEWS : वन बंधु परिषद की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन

क्या कहती हैं विशेषज्ञ?

ICMR-नेशनल कैंसर प्रिवेंशन इंस्टिट्यूट की रिसर्चर डॉ. शालिनी सिंह कहती हैं:

“हमारी रिसर्च बताती है कि शादी और साथ रहने का माहौल मोटापे के प्रसार का एक अहम कारण है। यह खासकर 30 साल से कम उम्र के कपल्स में अधिक गंभीर रूप से देखा गया है। यह मोटापे से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम उम्र में ही बढ़ा देता है।”

उदाहरण के लिए:

  • केरल में यंग कपल्स में 42.8% मोटापे की समानता देखी गई।
  • गोवा में 37%, जम्मू-कश्मीर में 31.6% और तमिलनाडु में 29.6% कपल्स में ये समानता दर्ज की गई।

क्या है खतरा?

शादी के बाद बढ़ता वजन सिर्फ शरीर पर असर नहीं डालता, बल्कि यह डायबिटीज, हृदय रोग, और अन्य मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का कारण बन सकता है। ये बीमारियां युवा कपल्स को उनके सबसे प्रोडक्टिव फेज में ही बीमार बना सकती हैं।

Read More : Reva News :रीवा में दर्दनाक हादसा: तेज बहाव में बहा 20 माह का मासूम

क्या करें बचाव के लिए?

  1. एक-दूसरे की गलत खानपान की आदतों को ना अपनाएं।
  2. फास्ट फूड की जगह हेल्दी होममेड मील पर फोकस करें।
  3. नियमित एक्सरसाइज या वॉक को कपल एक्टिविटी बनाएं।
  4. स्क्रीन टाइम कम करें और सोने-जागने का समय तय रखें।
  5. एक-दूसरे को हेल्दी चॉइस के लिए मोटिवेट करें।
Share The News

Latest YouTube Videos

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

CG News: अमित शाह ने लॉन्च किया CG Dial-112, अब एक कॉल पर मिलेगी पुलिस, फायर और मेडिकल मदद

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Latest YouTube Shorts

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

आवारा कुत्तों पर पुराना आदेश बरकरार, एनिमल वेलफेयर बोर्ड को झटका #supremecourt #streetdog

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

PM Modi की अपील के बाद सर्राफा बाजार में हलचल, सोना हुआ मजबूत

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तापमान 44°C के पार...#weathernews

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Raipur: मॉर्निंग वॉक के दौरान बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक से लूट

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Petrolpump पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories