Saturday, April 18, 2026
32.1 C
Raipur

Diabetes News: डायबिटीज के मरीजों के लिए चेतावनी: ये फल तेजी से बढ़ा सकते हैं ब्लड शुगर, जानें एक्सपर्ट की राय

Diabetes News: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खानपान ने डायबिटीज को एक आम लेकिन खतरनाक बीमारी बना दिया है। एक बार ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाए तो उसे कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को न सिर्फ अपनी दवाओं का ध्यान रखना चाहिए, बल्कि खानपान को लेकर भी सतर्क रहना जरूरी है। खासकर कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनका सेवन ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।

Diabetes News: कौन-से फल खाएं, किनसे रहें दूर?

Diabetes News: न्यू जर्सी की एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ. एलेसिया रोएनल्ट के अनुसार, फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन सभी फल डायबिटिक मरीजों के लिए फायदेमंद नहीं होते। कुछ फल हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले होते हैं, जो खाने के बाद ब्लड शुगर को तेजी से स्पाइक कर सकते हैं।

Diabetes News: क्या है ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI)?
ग्लाइसेमिक इंडेक्स यह बताता है कि कोई खाद्य पदार्थ खाने के बाद ब्लड शुगर कितनी तेजी से बढ़ाता है।

Diabetes News: लो GI फल: धीरे-धीरे ब्लड शुगर बढ़ाते हैं
हाई GI फल: तुरंत और तेजी से शुगर स्पाइक कर सकते हैं

डायबिटीज के लिए बेस्ट फल

डॉ. रोएनल्ट के मुताबिक, बेरीज जैसे:

ब्लूबेरी
स्ट्रॉबेरी
रास्पबेरी
ब्लैकबेरी

Diabetes News: ये फल लो GI श्रेणी में आते हैं और ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं। इनमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो इम्यूनिटी और दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।

मॉडरेट GI वाले फल
इन फलों को सीमित मात्रा में खाया जा सकता है:

सेब
आड़ू
नाशपाती
प्लम
चेरी
खुबानी

Diabetes News: इन फलों को प्रोटीन या हेल्दी फैट के साथ खाना बेहतर होता है, जिससे शरीर में शुगर का अवशोषण धीमा होता है और इंसुलिन स्पाइक नहीं होता।

Diabetes News: हाई GI फल जो ब्लड शुगर बढ़ा सकते हैं

डॉ. रोएनल्ट ने बताया कि ये फल तेजी से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं:

अंगूर
केला
खरबूजा
तरबूज

Diabetes News: इन फलों से पूरी तरह परहेज की जरूरत नहीं है, लेकिन इन्हें सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। उदाहरण के तौर पर:

केला – आधा खाएं या थोड़ा कच्चा (ग्रीन केला) लें
अंगूर – गिनकर सीमित मात्रा में खाएं
खरबूजा/तरबूज – थोड़ी मात्रा में सेवन करें, खासकर खाली पेट नहीं

Diabetes News: डायबिटीज के मरीजों को फलों का सेवन सोच-समझकर करना चाहिए। सभी फल सेहतमंद नहीं होते, खासकर तब जब ब्लड शुगर कंट्रोल में रखना हो। सही फल, सही मात्रा और सही तरीके से खाना जरूरी है ताकि ब्लड शुगर लेवल स्थिर बना रहे और शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

राहुल गांधी को तगड़ा झटका! दोहरी नागरिकता मामले में HC ने द‍िया FIR करने का आदेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच...

CG News: रायपुर में बड़ा विवाद जमीन की फाइल गायब, अफसरों पर गिरी गाज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के...

CG News: दशकों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ के गांव में पहुंची खाद्यान्न सुविधा

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories