Punjab News : पंजाब में बाढ़ का भयावह संकट : 23 जिले डूबे, लाखों लोगों की जान-माल खतरे में

Punjab News : पंजाब में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। सतलुज नदी में पानी बढ़ने से लुधियाना में स्थित एक बांध में लगातार कटाव हो रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। पिछले 48 घंटे में बांध पर 16 फुट का कटाव दर्ज किया गया है। इस कारण किसानों के ट्यूबवेल बह गए और पानी रिंग बांध तक पहुंच गया है, जो मुख्य बांध से लगभग 700 मीटर दूर है और अब खतरे में है।

Punjab News : इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं, लेकिन प्रशासन की कोशिशों के बावजूद कटाव रोक पाना संभव नहीं हो पाया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि पानी इसी तरह आगे बढ़ा तो लुधियाना के 14 गांवों में बाढ़ आ सकती है।

Punjab News : शहरी इलाकों जैसे राहों रोड, टिब्बा रोड, ताजपुर रोड, नूरवाला रोड और समराला चौक तक भी पानी पहुंचने की संभावना है। साहनेवाल के धनांसू इलाके में भी बाढ़ का खतरा है, जिससे लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हो सकते हैं।

Punjab News : इस बीच, होशियारपुर में एक गंभीर हादसा हुआ है, जहां एक एंबुलेंस खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये एंबुलेंस मरीज को लेकर कांगड़ा धर्मशाला से आ रही थी। दो गंभीर रूप से घायल मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Punjab News : राज्य में अब तक बाढ़ के कारण 43 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोई नई मौत दर्ज नहीं हुई है। राज्य के 14 जिलों में अब तक 21,929 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और 196 राहत शिविर बनाए गए हैं, जहां 7,108 लोग रह रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित फाजिल्का जिले में 2,548 लोग राहत शिविरों में हैं, जबकि होशियारपुर, फिरोजपुर और पठानकोट में भी बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

Punjab News : कुल मिलाकर 23 जिले और 1,948 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, और लगभग 3.84 लाख लोग इस आपदा से सीधे प्रभावित हैं। कृषि, ग्रामीण विकास, ऊर्जा, वित्त, सड़क और जल शक्ति विभाग के अधिकारी केंद्रीय टीमों के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

Punjab News : सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सतलुज के तेज बहाव से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त लक्ष्मी नारायण मंदिर, नंगल की सुरक्षा के लिए 1.27 करोड़ रुपये जारी करने की घोषणा की है। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा विभाग ने 479 बुजुर्गों की पहचान कर उन्हें रेड क्रॉस सोसाइटी और जिला प्रशासन की मदद से सहायता प्रदान की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories