Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Facebook Love Story Murder : त्रिकोणीय प्रेम संबंध का रक्तरंजित अंत-जांजगीर की...

Facebook Love Story Murder : त्रिकोणीय प्रेम संबंध का रक्तरंजित अंत-जांजगीर की महिला ने दुर्ग में दी डबल मर्डर की वारदात को अंजाम

Facebook Love Story Murder : दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की एसटीएफ (STF) कॉलोनी शनिवार सुबह चीख-पुकार से दहल उठी। बीजापुर में पदस्थ आरक्षक ललितेश यादव की कथित दूसरी पत्नी सरोजनी भारद्वाज ने आरक्षक के घर में घुसकर उसकी पहली पत्नी और बच्चों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दिल दहला देने वाली वारदात में आरक्षक की पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटी आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी: पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, जांजगीर-चांपा निवासी आरोपी महिला सरोजनी और आरक्षक ललितेश की दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने सरोजनी से कथित तौर पर दूसरी शादी कर ली थी। इसी त्रिकोणीय प्रेम संबंध और विवाद के चलते सरोजनी शुक्रवार को भी आरक्षक के घर पहुंची थी, जहां उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। लेकिन शनिवार सुबह 8 बजे उसने खौफनाक इरादे के साथ फिर दस्तक दी और पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया।

बाथरूम में छिपकर बची मासूम की जान: हमले के दौरान घर में कोहराम मच गया। आरोपी ने आरक्षक की बेटी तानिया पर भी जानलेवा हमला किया, जिसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरी बेटी नैना ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जिससे उसकी जान बच सकी। वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रही आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इलाके में तनाव और सन्नाटा: एसटीएफ कॉलोनी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय निवासी सदमे में हैं। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में आरक्षक की भूमिका या किसी अन्य की संलिप्तता तो नहीं है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here