Raipur Accident: रायपुर के सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; युवती की मौत, 3 घायल

Sanjay Sahu
Raipur Accident

Raipur Accident: रायपुर। नया रायपुर से लौट रहे चार युवक-युवतियों की कार रविवार देर रात सेरीखेड़ी के पास हादसे का शिकार हो गई। ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में कार सवार युवती शिवानी ठाकुर की मौत हो गई, जबकि दो युवक और एक युवती घायल हुए हैं।

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG 04 NW 7718 में चार लोग सवार थे। वाहन नया रायपुर की ओर से रायपुर लौट रहा था। सेरीखेड़ी ओवरब्रिज पर पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद कार पलट गई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अस्पताल ले जाते समय युवती की मौत

हादसे में शिवानी ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं अनंत सोनकर निवासी रामबाग, धमतरी, प्रखर सोनकर निवासी पुरानी बस्ती रायपुर और सेजल सोनकर निवासी कोटा रायपुर घायल हुए हैं। तीनों को एनएचएआई की एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

मंदिर हसौद पुलिस ने शुरू की जांच

Raipur Accident: दुर्घटना की सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस वाहन की गति, चालक के नियंत्रण और दुर्घटना से जुड़ी अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *