Thursday, October 1, 2026
Home Madhya Pradesh Panna Road Accident : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा,...

Panna Road Accident : तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को रौंदा, 2 सगी बहनों समेत 3 लोगों की मौत….

Panna Road Accident
Panna Road Accident

Panna Road Accident : पन्ना। मध्यप्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा और दर्दनाक हादसा पन्ना जिले के पन्ना-अजयगढ़ बाईपास पर हुआ, जहां एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की असमय मौत हो गई है।

READ MORE : CG Vyapam Vacancy 2025 : सरकारी नौकरी का शानदार मौका : छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग में 12वीं पास के लिए वेकेंसी….

Panna Road Accident : मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जाता है कि बाइक पर सवार तीनों लोग पन्ना के पद्मावती बड़ी देवन मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी।

read more : Reserve Bank Of India : 1 अक्टूबर से लोन लेना होगा आसान, EMI होगी हल्की; गोल्ड लोन के नियमों में भी बड़ा बदलाव…

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की, लेकिन तीनों ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही पूरी करने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इस दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here