Hookah Party Raid : नशे के खिलाफ पुलिस का स्ट्राइक: डोंगरगढ़ में फार्म हाउस की हुक्का पार्टी पर छापा, 6 युवक पुलिस की गिरफ्त में

VIKASH KHALKHO

Hookah Party Raid : डोंगरगढ़। शहर में देर रात नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस छापामार कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 6 युवकों को रंगे हाथों पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद से शहर के रसूखदार इलाकों और फार्म हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि डोंगरगढ़ स्थित एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त हैं और वहां नियमों को ताक पर रखकर हुक्का पार्टी आयोजित की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने टीम गठित कर तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस के पहुँचते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके से पुलिस ने भारी मात्रा में हुक्का पाइप, तंबाकू युक्त फ्लेवर और अन्य सामग्री जब्त की है।

पकड़े गए युवकों की हुई पहचान छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद को गिरफ्तार किया। ये सभी युवक डोंगरगढ़ के ही अलग-अलग मोहल्लों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) के तहत मामला दर्ज किया है।

प्रशासन की सख्त चेतावनी पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि डोंगरगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में देर रात होने वाली नशेबाजी, अड्डेबाजी और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। शहर की शांति व्यवस्था और युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह की औचक कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *