Thursday, May 7, 2026
36.1 C
Raipur

raipur-police-bomb-squad-action: रायपुर में बड़ा खुलासा! घर से मिला बम बनाने का सामान, पुलिस जांच तेज

raipur-police-bomb-squad-action: राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में एक मकान से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। मामले में एक कांग्रेस नेता के रिश्तेदार का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

बैग से मिला संदिग्ध सामान

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर-13 स्थित एक मकान में रखे बैग की जांच के दौरान बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसे दिखने वाले सामान बरामद किए गए। सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को घेरकर जांच की गई।

डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि संदिग्ध सामग्री मिलने के बाद सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। बरामद सामान को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

मितानिन के घर रखा गया था बैग

जानकारी के मुताबिक यह मकान मितानिन पुष्पा साहू का है। बताया जा रहा है कि बीरगांव निवासी विनय देवांगन बुधवार शाम एक बैग लेकर उनके घर पहुंचा था। उसने कुछ समय के लिए बैग रखने की बात कही और वहां से चला गया।

बैग को लेकर शक होने पर पुष्पा साहू ने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इसकी जानकारी दी। अगले दिन पार्षद स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और बैग की जांच की गई। इसी दौरान उसमें संदिग्ध सामग्री मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।

raipur-police-bomb-squad-action:कांग्रेस नेता के रिश्तेदार का नाम सामने

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बैग विनय देवांगन का हो सकता है, जिसे एक कांग्रेस नेता का साला बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अब पुलिस विनय देवांगन से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं घर में मौजूद लोगों और स्थानीय निवासियों से भी पूछताछ की जा रही है। बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की तकनीकी जांच में जुटी हुई है।

raipur-police-bomb-squad-action: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

barwani-garbage-scam: स्वच्छ भारत मिशन पर सवाल! करोड़ों खर्च, फिर भी कचरे में डूबा बड़वानी

barwani-garbage-scam: बड़वानी नगर पालिका का स्वच्छता मॉडल अब सवालों...

suzuki-swift-hydrogen-car-2026: पेट्रोल-CNG पुरानी बात! अब पानी छोड़ते दौड़ेगी Suzuki Swift, हाइड्रोजन कार ने मचाई सनसनी

suzuki-swift-hydrogen-car-2026: मारुति सुजुकी की सबसे लोकप्रिय कारों में शामिल...

apple-ai-promise-controversy: AI फीचर्स के वादे पर फंसा Apple, iPhone यूजर्स को देगा करोड़ों का मुआवजा

apple-ai-promise-controversy: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple इन दिनों...

Related Articles

Popular Categories