Knife Wielding Arrest : ‘चाकूबाज’ MD गिरफ्तार, WRS कॉलोनी के पास दहशत फैला रहा था आरोपी

VIKASH KHALKHO

Knife Wielding Arrest : रायपुर। राजधानी रायपुर की खमतराई पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो खुलेआम चाकू लहराकर आम लोगों में दहशत फैला रहा था। पुलिस की गिरफ्त में आए इस आरोपी का नाम महेंद्र टांडी है, जिसे क्षेत्र में ‘MD’ के नाम से जाना जाता है।

क्या है पूरा मामला? रायपुर के नॉर्थ जोन में पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार गुंडा-बदमाशों और चाकूबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना डीआरएम ऑफिस (WRS कॉलोनी) के पास एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र टांडी उर्फ MD (19 वर्ष), निवासी जागृति नगर, आरबीएच कॉलोनी बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक धारदार चाकू बरामद हुआ।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू को विधिवत जब्त कर लिया है। आरोपी के इस कृत्य के चलते उस पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध क्रमांक 159/26 पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और चाकूबाजों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है और आगे भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *