Bilaspur Police Illegal Hookah Bar : ‘होटल शिवा इन’ की छत पर चल रहा था अवैध हुक्का बार, मैनेजर गिरफ्तार

VIKASH KHALKHO

Bilaspur Police Illegal Hookah Bar  : बिलासपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चकरभाठा स्थित ‘होटल शिवा इन’ की छत पर बिना लाइसेंस चल रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस दबिश से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस की दबिश और बरामदगी सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशानुसार पुलिस लगातार अवैध हुक्का बारों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना मिली थी कि होटल शिवा इन में अवैध तरीके से हुक्का परोसा जा रहा है। जैसे ही पुलिस टीम होटल पहुंची, वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखते ही स्टाफ ने हुक्का पी रहे लोगों को मौके से भगा दिया और हुक्का पॉट व फ्लेवरयुक्त तंबाकू को फ्रिज व किचन में छिपाने की नाकाम कोशिश की।

मैनेजर ने छिपाने की कोशिश की सामग्री तलाशी के दौरान पुलिस ने होटल के किचन से भारी मात्रा में हुक्का पॉट, चिलम और फ्लेवरयुक्त तंबाकू बरामद किया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से होटल के मैनेजर सिद्धार्थ गुप्ता (39 वर्ष) को हिरासत में ले लिया। आरोपी मैनेजर पर ‘कोटपा एक्ट’ (COTPA Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस का कड़ा संदेश पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर के किसी भी होटल, बार या कैफे में नियमों के विरुद्ध हुक्का संचालन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसएसपी के निर्देश पर आगे भी ऐसी छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में चकरभाठा पुलिस की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *