Ambikapur News: अंबिकापुर। असम में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कैंप से लापता होने के बाद जवान का शव धुबरी के पास दूसरे गांव में एक तालाबनुमा जलाशय के समीप मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद BSF अधिकारियों ने जवान का पार्थिव शरीर उसके गृह ग्राम कपाटबहरी पहुंचाया, जहां मंगलवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
Ambikapur News: तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। अंतिम विदाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिचित मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, बतौली क्षेत्र के ग्राम कपाटबहरी निवासी 36 वर्षीय कमलेश केरकेट्टा, पिता निर्मल केरकेट्टा, BSF की 66वीं बटालियन में पदस्थ थे। उन्होंने वर्ष 2012-13 में BSF में सेवा शुरू की थी। वर्तमान में उनकी तैनाती असम के डोबरी किस्तापड़ा स्थित कैंप में थी।
बताया गया कि 6 अगस्त की रात करीब 12 बजे कमलेश नाइट ड्यूटी पूरी कर कैंप लौटे थे। कैंप पहुंचने के करीब एक से दो घंटे बाद वह अचानक लापता हो गए। इसके बाद कैंप में उनकी तलाश शुरू की गई। 7 अगस्त को कंपनी कमांडर ने कमलेश की पत्नी ममता केरकेट्टा को फोन कर उनके लापता होने की जानकारी दी और तलाश जारी होने की बात बताई।
Ambikapur News: शनिवार को मिला जवान का शव
जवान की तलाश के दौरान शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कैंप से लगभग एक किलोमीटर दूर दूसरे गांव में एक धुबरी के पास कमलेश का शव मिला। बाद में शव की पहचान कमलेश केरकेट्टा के रूप में हुई।
11 अगस्त को BSF की 66वीं बटालियन के अधिकारी जवान का पार्थिव शरीर लेकर उनके गृह ग्राम कपाटबहरी पहुंचे। तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर देखते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने जवान को अंतिम विदाई दी।
Ambikapur News: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार
Ambikapur News: मंगलवार को कमलेश केरकेट्टा का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान BSF के अधिकारियों और जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अधिकारियों की ओर से जवान को शहीद का दर्जा भी दिए जाने की जानकारी दी गई।
Ambikapur News: मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
Ambikapur News: कमलेश केरकेट्टा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पत्नी द्वारा मौत का कारण पूछे जाने पर अधिकारियों ने जांच जारी होने की जानकारी दी। बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

