HomeJobsDelhi School Recruitment UPSC Notification: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल और...

Delhi School Recruitment UPSC Notification: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के 828 पदों पर सीधी भर्ती, UPSC कर रहा प्रक्रिया

Date:

Related stories

नई दिल्ली [Nishanebaaz News]Delhi School Recruitment UPSC Notification। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) के अंतर्गत संचालित 1,090 सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के बाद अब प्रशासनिक पदों पर बड़े पैमाने पर भर्तियां निकाली गई हैं। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल के कुल 828 खाली पदों को सीधी भर्ती प्रक्रिया के जरिए भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रिंसिपल के 124 पद और वाइस प्रिंसिपल के 704 पद वर्तमान में रिक्त हैं। प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल गवर्नमेंट स्कूल एसोसिएशन के मुताबिक, दिल्ली में प्रिंसिपल के कुल 950 स्वीकृत पद हैं, जबकि वाइस प्रिंसिपल के 1,670 पद स्वीकृत हैं। नियमों के मुताबिक, इन पदों में से 50 फीसदी पद यूपीएससी के माध्यम से सीधी भर्ती से और शेष 50 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति (प्रमोशन) के जरिए भरे जाते हैं।

पदवार स्वीकृत एवं रिक्तियों की स्थिति:

  • प्रिंसिपल पद: कुल 950 स्वीकृत पदों में से 475 पद सीधी भर्ती कोटे के हैं, जिनमें से 124 पद खाली हैं। वहीं प्रमोशन कोटे के 225 पद रिक्त बताए जा रहे हैं।

  • वाइस प्रिंसिपल पद: कुल 1,670 स्वीकृत पदों में से 835 पद सीधी भर्ती के लिए निर्धारित हैं, जिनमें से 704 पदों पर यूपीएससी द्वारा सीधी भर्ती की जा रही है।

आवेदन की आसान प्रक्रिया योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले नाम व मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराएं। इसके बाद अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज कर निर्धारित शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट या कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here