Durg News : छत्तीसगढ़ बिहान योजना में बड़ा खुलासा: 19 महिला समूहों की सचिव ने 20 लाख रुपये गबन कर बनाया घर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sanjay Sahu

Durg News : दुर्ग। पुलगांव पुलिस ने बिहान योजना के तहत महिला समूहों की किश्तें जमा करने में गड़बड़ी करने वाली सचिव मनीता निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मनीता ने 19 स्व-सहायता समूहों से करीब 20 लाख रुपये की रकम धोखे से ले ली और इस राशि को अपने कोटनी और नांदगांव स्थित घर के निर्माण में खर्च कर दिया।

Durg News : पुलिस ने बताया कि महिला आरोपी के खिलाफ दो अलग-अलग समूह अध्यक्षों ने शिकायत दर्ज कराई थी। पहली शिकायत प्रगति स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष हेमकल्याणी साहू ने की। उन्होंने बताया कि मनीता निषाद ने सरस्वती, मां बगदई, लक्ष्मी, एकता, सखी, धनलक्ष्मी, दुर्गा, गरिमा और प्रज्ञा महिला समूहों की कुल 6.19 लाख रुपये की राशि गबन की।

 

READ MORE: Illegal Residence : ग्वालियर में बांग्लादेशी घुसपैठ का सिलसिला जारी, गोविंदपुरी से युवती गिरफ्तार

 

Durg News : दूसरी शिकायत नव जागृति समूह की अध्यक्ष दिव्या साहू ने दर्ज कराई। उनके अनुसार नव जागृति, उज्जवला, आस्था, राधे-राधे, साधना, प्रेरणा, प्रगति, नवा अंजोर, जय मां शीतला और वैभव महिला समूहों से कुल 13.87 लाख रुपये की रकम आरोपी ने हड़प ली।

Durg News : समूह अध्यक्षों ने बताया कि महिला समूहों ने बिहान योजना के तहत बैंक से लोन लिया था और लोन की किश्तें जमा करने की जिम्मेदारी मनीता निषाद को सौंपी गई थी। वह हर माह महिलाओं से राशि लेकर अपने पास रखती रही, लेकिन बैंक में जमा नहीं कर रही थी। स्थिति तब सामने आई जब बैंक ने किश्त न भरने पर नोटिस जारी किया। जांच में गबन और धोखाधड़ी का मामला स्पष्ट हुआ।

Durg News : पंचायत द्वारा पैसे जमा करने का निर्देश देने के बाद भी मनीता निषाद 17 महीने तक फरार रही। जब वह वापस लौटी, तो समूहों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। कोर्ट में पेश किए जाने के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *