petrol-diesel hike in raipur : रायपुर 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

petrol hike in raipur : रायपुर : रायपुर में petrol और diesel की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शहर के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ने के बाद राजधानी रायपुर में पेट्रोल 103.58 रुपए और डीजल 96.57 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। गुरुवार सुबह से ही कई फ्यूल स्टेशनों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई जगहों पर लाइनें 100 मीटर तक पहुंच गईं, जबकि कुछ पंपों पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति भी बन गई।

प्रशासन का कहना है कि शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है, लेकिन अफवाहों और पैनिक बाइंग की वजह से अचानक मांग बढ़ गई है। पहले जहां लोग जरूरत के हिसाब से तेल भरवाते थे, वहीं अब बड़ी संख्या में वाहन चालक टैंक फुल करवा रहे हैं। इसी कारण कई पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ गया है।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में साफ किया गया कि प्रदेश में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। कलेक्टर ने डिपो से 24 घंटे ईंधन सप्लाई के निर्देश भी दिए हैं। पहले टैंकरों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ही एंट्री मिलती थी, लेकिन अब लगातार सप्लाई की व्यवस्था की गई है ताकि पंपों पर दबाव कम हो सके।

 

हालांकि, कई वाहन चालकों का कहना है कि शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध नहीं होने की वजह से उन्हें लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कुछ पेट्रोल पंपों ने सीमित मात्रा में ही तेल देना शुरू कर दिया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि डीजल की कीमत बढ़ने का असर आने वाले दिनों में आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देगा। ट्रकों और मालवाहक वाहनों का किराया बढ़ने से सब्जियां, फल, राशन और अन्य जरूरी सामान महंगे हो सकते हैं। खेती-किसानी की लागत भी बढ़ेगी क्योंकि ट्रैक्टर और सिंचाई पंप डीजल से चलते हैं। वहीं बस, ऑटो और स्कूल वाहनों के किराए में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

petrol hike in raipur : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बताया जा रहा है। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई हैं। तेल कंपनियों का कहना है कि लंबे समय से बढ़ती लागत के बावजूद कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन अब घाटे की भरपाई के लिए दाम बढ़ाना जरूरी हो गया था।

petrol hike in raipur : गौरतलब है कि मार्च 2024 से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर थीं। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने 2 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर राहत दी थी। हालांकि अब वैश्विक परिस्थितियों और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखने लगा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories