Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh CG Congress protest: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस...

CG Congress protest: नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की

CG Congress protest:
CG Congress protest:

CG Congress protest: रायपुर: रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक करीब 14 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावित परिवारों ने सड़क पर बैठकर भोजन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

CG Congress protest: मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच उस समय धक्का-मुक्की हो गई, जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई। प्रदर्शन के चलते सड़क पर लंबा जाम भी लग गया।

CG Congress protest: प्रभावित महिलाओं ने “नकटी में ही घर बनाकर दो” के नारे लगाते हुए गांव में ही पुनर्वास की मांग की। उनका कहना था कि उन्हें कहीं और नहीं, बल्कि नकटी में ही बसाया जाए।

 

CG Congress protest: राजभवन की ओर बढ़ रही पदयात्रा को रोकने के लिए राम मंदिर के पास भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग की गई है। यहां से कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर विस्थापितों की मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपेगा।

CG Congress protest: पदयात्रा में पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार शामिल हुए। यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने श्रीराम मंदिर तिराहा (करेंसी टॉवर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड को करीब पांच घंटे के लिए बंद रखा है। लोगों से वैकल्पिक मार्ग के रूप में मेन रोड का उपयोग करने की अपील की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here